Badaun News: बदायूं में उल्टी, बुखार से दो सगे भाइयों की मौत
बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: दहगवां (बदायूं), संवाददाता। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में दो सगे भाइयों को करीब सात दिन पहले उल्टी व तेज बुखार आ गया। परिजनों ने उनका इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार पर काबू नहीं हो पाया जिससे एक के बाद एक दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और गांव में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में पीलिया के आठ मरीज सामने आए हैं इसके अलावा वायरल इंफेक्शन के लोगों में लक्षण मिलते हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। पिछले करीब सात दिनों से गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में लोग उल्टी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। गांव के ही होरीलाल के बेटे 20 वर्षीय मोरपाल और 18 वर्षीय ब्रजेश बाहर से घर आए थे। दोनों को उल्टियां और बु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.