बदायूं, जुलाई 10 -- Badaun News: ककराला, संवाददाता। बाइक सवार असलाहबंद युवकों ने गुरुवार रात खेतों से लौट रहे मजदूरों को निशाना बनाकर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग की। महिला मजदूरों से अभद्रता की गई। बचाव में पहुंचे लोगों को भी निशाना बनाया गया। बाद में गांव पहुंचकर दोबारा गोलियां चलाने से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस मामले को मारपीट का बताकर जांच कर रही है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र के उरौंलिया गांव के पास बिलहरी-अलापुर मार्ग का है।

घटना का विवरण गांव निवासी नामे अली पुत्र रायजादे अपने बेटे मन्नान के साथ खेतों से धान की रोपाई कर लौट रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार असलाहबंद युवकों ने उन्हें रोककर लूट का प्रयास किया। विरोध करने पर तमंचे की बट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। पास के खेत में काम कर रही महिला मजदूर...