बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा क्षेत्र के राजा की सीकरी में 18 घंटे तक चला विवाद अब सिर्फ पथराव और गिरफ्तारी का मामला नहीं रह गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 14 घंटे तक शांतिपूर्वक बातचीत के बाद अचानक भीड़ हिंसक कैसे हो गई? किसने माहौल बदला, किसने लोगों को उकसाया और पुलिस को इसकी भनक तक क्यों नहीं लगी? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच के लिए चुनौती बने हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: शासन ने मांगी रिपोर्ट, सीकरी कांड की पूछी वजहपुलिस प्रशासन की तैयारी मंगलवार की सुबह प्रतिमा स्थापित करने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। कई घंटे तक ग्रामीणों को समझाया जाता रहा और बातचीत के जरिए मामला सुलझाने की कोशिश होती रही। इतने लंबे समय तक स्थिति नियंत्रण में रही तो फिर अचानक सामान्य बातचीत ने बवाल ...