Badaun News: बच्चा चोरी की अफवाह में मंदबुद्धि महिला को ग्रामीणों ने पकड़ा
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: कस्बे के वार्ड नंबर-3 में बीती रात बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक मंदबुद्धि महिला अचानक वार्ड में पहुंच गई। महिला को देखकर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। पूछताछ में महिला के कलान थाना क्षेत्र की रहने वाली होने की जानकारी सामने आई।पुलिस ने महिला को कलान बस के बैठा कर भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: पालकोट रोड पर भटकती मिली दिव्यांग महिला,जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.