Badaun News: बंद मकान से 30 लाख के जेवर समेट ले गये चोर
बदायूं, अक्टूबर 17 -- Badaun News: घर में ताला लगाकर पिता का पथरी का ऑपरेशन कराने फरीदपुर गए सफाई कर्मचारी के मकान से चोर 30 हजार रुपये की नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला नझियाई निवासी जितेंद्र कुमार मानकपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। 14 अक्टूबर को वह पिता का ऑपरेशन कराने के लिए परिवार के साथ मकान में ताला लगाकर फरीदपुर चले गए थे। शुक्रवार को वापस लौटे तो मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसी के घर के रास्ते अंदर पहुंचे तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी और बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जितेंद्र ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.