बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: बंद मकान से करीब साढ़े 15 लाख रुपये की नगदी गायब होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। परिवार के बाहर जाने के बाद हुई इस घटना में अलमारी का ताला बंद मिला और मकान के अन्य तालों पर भी छेड़छाड़ के निशान नहीं मिले। पुलिस जांच में जुटी है। मामला बिसौली कोतवाली के मोहल्ला पक्की सराय का है। यहां रहने वाले लकड़ी व्यापारी और बांस की टाल संचालक इरशाद अली पुत्र असफाक अली के बंद मकान से करीब साढ़े 15 लाख रुपये की नगदी गायब हो गई।

पुलिस की कार्रवाई इरशाद के मुताबिक, उन्होंने 20 जुलाई को जमीन बेची थी, जिससे मिले 10 लाख रुपये अलमारी में रखे थे। इसके बाद कारोबार की रकम में से करीब साढ़े पांच लाख रुपये भी उसी अलमारी में रख दिए थे। 16 अगस्त को वह पत्नी शबाना, तीन बच्चों और बहन के साथ फैजगंज में रहने वाली दूसरी बहन के घर गए थे। ...