बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा, संवाददाता। करीब छह महीने से बंद मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये के बर्तन समेट ले गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने शिकायत की थी। जांच में तीन लोगों के नाम सामने आए। एक आरोपी पहले ही पकड़ा जा चुका है, जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बंद मकान से बर्तन चोरी फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दावरी निवासी जीतू पुत्र रामनिवास वाल्मीकि करीब छह महीने पहले मकान में ताला लगाकर मजदूरी करने मुंबई चले गए थे। दो अक्टूबर को उनके ससुर घर से कुछ सामान लेने पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर रखे पीतल और स्टील के हजारों रुपये के बर्तन गायब थे। आठ अक्टूबर को मुंबई से लौटने पर जीतू को गांव के ही राहुल वाल्मीकि, आकाश और कोशेन्द्र पर चोरी का शक हुआ। उन्होंने तीनों के खिलाफ पुलिस को तह...