बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बदायूं। घेर में साफ-सफाई कर रहे बुजुर्ग के ऊपर बंदर के कूदने से कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच-पड़ताल शुरू की है। हादसा हजरतपुर थाना क्षेत्र के आजमपुर बिसौरिया गांव में हुआ। यहां के रहने वाले पप्पू उर्फ राजपाल 58 वर्ष पुत्र नत्थू लाल अपने घेर में साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान कच्ची दीवार पर एक बंदर कूदकर गिरा, जिससे दीवार हिलकर ढह गई। दीवार के मलबे में पप्पू उर्फ राजपाल दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला और तत्काल दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bareily News: बंदर की उछल-कूद से गिरी कच्ची दीवार, बुजुर्ग की मौत वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पत...