Badaun News: बंदरों के हमले में यूट्यूबर कृष्णा देवी घायल
बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई बुजुर्ग में शुक्रवार को बंदरों के झुंड ने गांव निवासी यूट्यूबर कृष्णा देवी पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके हाथ में गहरे घाव होने के कारण 20 टांके लगाए गए हैं। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कृष्णा देवी ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर पर बैठी थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही बंदरों ने उन्हें कई जगह काट लिया। उनकी चीखपुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। इसके बाद परिजन कृष्णा देवी को तत्काल बिल्सी सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हमले में हाथ पर गहरे घाव होने के कारण 20 टांके लगाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.