Badaun News: बंदरों के झुंड ने वृद्ध को दिया धक्का, इलाज के दौरान मौत
बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। ग्राम दिधौनी में सोमवार सुबह बंदरों के झुंड के हमले में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।गांव निवासी राजेंद्र पाल 74 वर्ष पुत्र कन्हीलाल सोमवार सुबह अपने घर के अंदर बनी जीने की सीढ़ियों पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया। झुंड में शामिल एक बंदर ने पीछे से राजेंद्र पाल को धक्का दे दिया। इससे वह नीचे आंगन में बने पक्के फर्श पर जा गिरे। हादसे में उनके सीने में गंभीर अंदरूनी चोट लग गई। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बालिका पर बंदरों का हमला, गंभीर घायल परिजनों ने आननफानन में उन्हें नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए पहुंचाया। चिकित्सक के उपचार के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। वृद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.