Badaun News: बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बिनावर, संवाददाता।क्षेत्र के गांव विजय नगला में बंटवारे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।गांव विजय नगला निवासी निर्दोष गुप्ता ने बताया कि उनके पिता सुरेश चंद्र गुप्ता की एक वर्ष पूर्व हत्या हो गई थी। मंगलवार को उनकी बरसी के अवसर पर दावत का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें आसपास के गांवों के लोग और रिश्तेदार मौजूद थे। शाम करीब आठ बजे परिवार के लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान परिवार के ही उमेश गुप्ता के पुत्र मुकुल ने अपने ताऊ रमेश गुप्ता से कहा कि वह बंटवारा क्यों नहीं होने दे रहे हैं।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.