बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: फर्नीचर गोदाम से सामान चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का इनवर्टर, फ्रिज और गीजर बरामद किया है। घटना में इस्तेमाल वाहन भी सीज किया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में चार-पांच अक्टूबर की रात फर्नीचर गोदाम से सामान चोरी हुआ था। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी, मढ़ई चौक निवासी हर्षित चतुर्वेदी पुत्र स्वतंत्र प्रकाश चतुर्वेदी ने मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। इसके आधार पर सिविल लाइंस थाने में खेड़ा बुजुर्ग निवासी श्याम साहू और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक साहू और श्याम साहू निवासी खे...