बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: फंदा लगाने से हुई महिला की मौत के बाद मायके वालों ने देवर की शादी में खर्च के रुपये मांगने पर पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी निपटने के बाद पति ने अपने भाइयों, बहन, मां और पिता के साथ मिलकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा और फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। कोतवाली सदर क्षेत्र के बडी सराय मोहल्ले में यासमीन 36 पत्नी असलम की संदिग्ध परिस्थितियों फंदा लगाने से मौत हो गई। इस्लामनगर के मोहल्ला कुम्हारान निवासी छुट्टन ने अपनी बेटी यासमीन की शादी करीब 18 साल पहले बडी सराय मोहल्ला निवासी असलम पुत्र इब्लेहसन से की थी। यासमीन के भाई बिट्टन ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही असलम जुआ-सट्टा खेलने लगा और शराब पीकर उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। वह अतिरिक्त दहेज की मांग कर यासमीन को प्रताड़ि...