बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: सहसवान। रास्ते और प्लॉट के विवाद में युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान तमंचे से फायर किया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव समदा का है। यहां की रहने वाली लज्जावती पत्नी राजवीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के अखिलेश पुत्र सोनपाल, मुलायम पुत्र सोनपाल और एक अज्ञात व्यक्ति से प्लॉट और रास्ते को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: फायरिंग करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा तीन जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे उनका पति राजवीर घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान तीनों आरोपी वहां पहु...