बदायूं, नवम्बर 29 -- Badaun News: बदायूं। प्रॉपर्टी डीलर अंकुर यादव हत्याकांड में पांच दिन बाद पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिलने के बाद पुलिस आरोपियों के करीब पहुंचने का दावा कर रही है। खुलासे के लिए चार अतिरिक्त टीमें भी लगाई गई हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अंकुर यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। अंकुर मूल रूप से कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव पसेई के रहने वाले थे। 23 नवंबर को उन्हें घर से बुलाकर ले जाया गया था और 24 नवंबर को उनका शव ओम नगरिया के पास मिला था। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: मूंगफली विक्रेता हत्याकांड में दो और आरोपी बदायूं से गिरफ्तार घटना के पांच दिन बाद भी...