Badaun News: प्रशासन के आश्वासन पर 13 दिन बाद किसानों का धरना समाप्त
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। मालवीय आवास पर भाकियू चढूनी का 13 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। किसानों की जमीन के बैनामे से जुड़े विवाद और सार्वजनिक नाले व रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायतों पर प्रशासन ने निष्पक्ष जांच, पैमाइश और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद संगठन ने मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रस्तावित भूख हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया। बदायूं तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुटला दौलत के मजरा जनुइया में प्रेमवती और भगवान दास के जमीन संबंधी समझौते का मामला धरने की प्रमुख मांगों में शामिल था। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.