बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: उसावां। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूर्व कोटेदार प्रमोद सागर की मौत के बाद शुक्रवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने उनके परिजनों से मुलाकात की। कस्बे के वार्ड नंबर तीन स्थित मृतक के घर पहुंचे विधायक ने परिवार को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने परिजनों की समस्याएं सुनते हुए बताया कि किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए दातागंज के उपजिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के साथ अन्य संभव मदद भी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...