बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में पत्नी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि तमंचों से लैस हमलावरों ने घात लगाकर उन्हें रास्ते में रोक लिया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हमले में प्रधान के सिर और पेट के पास गोली लगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान इस्लामुद्दीन 48 वर्ष पुत्र शमशुद्दीन को गोली मारने के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी सबीना बेगम की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: अभी तक 4 गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी: एसपी तहरीर के मुताबिक, 13 अक्टूबर को दोपहर करीब चार बजे इस्लामुद्दीन बगरैन स्थित अपनी दुकान से स्कूटी से...