बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। भारतीय डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा के लिये एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधान डाकघर बदायूं में आधार सेवा के लिये काउंटर की संख्या और समय दोनों में बढोत्तरी की गई है। अब यहां रविवार को भी आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने का कार्य किया जा रहा है। प्रधान डाकघर प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार जनहित में 18 सितंबर से आधार सेवा के लिये दो काउंटर संचालित किए जा रहे हैं। इन काउंटरों पर सुबह 06:30 बजे से शाम 06:00 बजे तक आधार संबंधी कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक रविवार को भी सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आधार संबंधी सेवा लोगों के लिये उपलब्ध रहेगी। डाक अधीक्षक एनके दुबे ने बताया कि रविवार को अवकाश के बावजूद आधार काउंटर संचालित करने का निर्णय इसलिये लिया गया है, जो लोग वर्किंग डे में नह...