बदायूं, नवम्बर 23 -- Badaun News: गांव भवीपुर में युवाओं की प्रतिभा को निखारने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। शुभारंभ बसपा विधानसभा अध्यक्ष नेत्रपाल सागर ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में दौड़ते धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतिभागियों ने अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। खेल के माध्यम से युवा शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। विशेषकर पुलिस और सेना सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं काफी प्रेरणादायक साबित होती ...