बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। नगर के श्रीराम मंदिर और सुनार गली में आयोजित 11 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुक्रवार को भक्ति कार्यक्रम, हवन-पूजन और भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पहले नगर में प्रभात फेरी निकाली गई।नगर के श्रीराम मंदिर और सुनार गली में 11 दिन पूर्व गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया था। महोत्सव के दौरान बच्चों ने विभिन्न धार्मिक झांकियां और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये। शोभायात्रा मुख्य बाजार, मनोकामेश्वर शिव धाम मंदिर, दहगवां चौराहा और बदायूं-मेरठ हाईवे होते हुये राजघाट गंगा घाट पहुंची। नरेश चंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्ता, नमित गुप्ता, मयंक गुप्ता, सभासद जसवीर राना, दिनेश राना, र...