बदायूं, जुलाई 11 -- Badaun News: दास पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रशांत कोहली ने हरित परिसर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से दूर रहे। इसके प्रयोग से पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस दौरान प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं के साथ फल एवं छायाकार पौधे लगाये। कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर मनवीर सिंह ने प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प लिया। डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. सुषमा, डॉ. बीएन शुक्ल, डॉ. कमल सिंह, डॉ. संतोष कुमार सिंह, डॉ. विक्रांत उपाध्याय, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, रवि भूषण पाठक, राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. सत्यम मिश्रा, निहारिका गुप्ता, अनमोल निधि, प्रदीप चौरसिया, मुन्ना कुमार, वरुण, नीतू गुप्ता, राम प्रसाद वर्मा, जीवन सारस्वत, शिखा शाक्य, रश्मि सक्सेना मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...