बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: पैसे मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवक ने शराब के नशे में उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और गालीगलौज करते हुए लात-घूंसों व डंडे से पीटा। मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आईं और सिर में खुली चोट लग गई। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति हैदराबाद में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है और वह भट्ठे पर काम करती है। उसके गांव का रघुवीर पुत्र प्रेमपाल भी उसी भट्ठे पर काम करता है। महिला ने बताया कि उसने अपनी जिम्मेदारी पर भट्ठा मालिक से रघुवीर को 25 हजार रुपये दिलवाए थे। नौ सितंबर की सुबह उसने रघुवीर से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि रघुवीर शराब के नशे में था। रुपये मांगने पर व...