बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बिसौली।गांव पृथ्वीपुर में शनिवार रात खेत पर गया 21 वर्षीय युवक रविवार सुबह पेड़ से लटका मिला। खेत पर पहुंचे एक किसान ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया, न ही तहरीर दी। पोस्टमार्टम से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...