बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बदायूं, प्रमुख संवाददाता। चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल को ऑनलाइन जमा करने के आदेश के विरोध में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने रविवार को कोषागार स्थित पेंशनर्स भवन पर धरना दिया। इसके बाद रैली निकालकर डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर शासन को भेजने का आश्वासन दिया।धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने की और संचालन जिला मंत्री उपेंद्र उपाध्याय ने किया। प्रांतीय पर्यवेक्षक कवि माधव मिश्र ने कहा कि 70 से 90 वर्ष के पेंशनर्स एंड्रॉइड फोन नहीं चला पाते, इसलिए उनके मेडिकल बिल महीनों से लंबित हैं। सरकार ऑनलाइन आदेश निरस्त कर ऑफलाइन आदेश जारी करे।जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता ने कहा कि जब विधायकों के लिए ऑफलाइन व्यवस्था है तो पेंशनर्स के लिए ऑनलाइन क...