बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: पूर्व मंत्री आबिद रजा ने हजरत शाह विलायत गेट के पास कैंप लगाकर जुलूस-ए-मुहम्मदी का इस्तकबाल किया, जिसमें अतिथि के तौर पर सांसद आदित्य यादव मौजूद रहे। जुलूस में आगे चल रहे झंडे को सांसद आदित्य यादव एवं पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पकड़ कर परचम लहराया। जुलूस में जिला काजी हजरत अतीफ मियां साहब एवं हजरत अज्जाम मियां साहब को आबिद रजा एवं आदित्य यादव ने फूलों की माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर इस्तकबाल किया। पूर्व मंत्री ने जुलूस-ए-मुहम्मदी मार्ग पर कालीन बिछवाई एवं समर्थकों ने होर्डिंग बैनर लगाकर इस्तकबाल किया। सभासद अनवर खां, छोटा, अबरार,नवेद, मुशाहिद, जवाहर सिंह यादव, ओमवीर सिंह यादव, साजिद, हारून, माजिद, फरहत अली, शशांक यादव, सफीर अहमद, अतुल पटेल, हर्षित यादव, त्यागी सिंह राजपूत, परवेज, रिजवान, अफसर खां, कौसर खां,...