बदायूं, अगस्त 11 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता (बदायूं)। पूर्व बसपा विधायक के बेटे पर एक युवती ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि घर बुलाने के बाद आरोपी ने उसके गले में दुपट्टा कसकर जान से मारने की कोशिश की और मुंह में जहरीला पदार्थ डाल दिया। पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने मामले में कुछ भी बोलने से मना किया है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह अलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता बचपन में रोजगार के सिलसिले में मुंबई चले गए थे, तब से बाद वह भी वहीं रहने लगी। करीब एक वर्ष पहले ककराला निवासी पूर्व बसपा विधायक मुस्लिम खां के बेटे अबुजर खां से फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान हुई। युवती के अनुसार, इसके बाद अबुजर करीब दो महीने तक मुंबई ...