बदायूं, अगस्त 13 -- Badaun News: हाईवे पर नदवारी के समीप स्थित प्रसिद्ध प्राचीन सिद्धपीठ बाबा भोलानाथ धाम मंदिर में मंगलवार रात शिवतेरस पर भगवान भोलेनाथ का भव्य महाकाल श्रृंगार किया गया। महाकाल स्वरूप में सजे भोलेनाथ के दर्शन के लिए शाम से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के महाकाल स्वरूप दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...