बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस पर युवा मंच संगठन एवं श्री भगवा सेना के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं संस्थापक/अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा एवं समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी राहुल पाण्डेय एवं उसहैत थाना परिसर में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मियों को शॉल, पुष्पमाला, मेडल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। भूराज सिंह राजलॉयर, हिमांशु, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, अखिलेश गुप्ता, नंदकिशोर पाठक, मुन्ने खां, नंदकिशोर शाक्य, निराले खां, प्रदीप गुप्ता, विजय भारद्वाज, राजू राठौर, विशाल भ...