Badaun News: पुलिस लाइन चौराहा पर महिला के पर्स से जेवर चोरी
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: रक्षाबंधन पर मायके जाते समय महिला के पर्स से सोने की बेसर, टीका और कुंडल तथा चांदी का कमर बिछुआ और हाथों के खड़ुआ चोरी हो गए। घटना में अज्ञात महिला पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन चौराहा पर कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव जुगपुरा मुहम्मदगंज की रहने वाली गंगादेवी पत्नी गुड्डू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह रक्षाबंधन पर अपने पिता रामवीर शाक्य के साथ मायके गांव सपड़ेरा जा रही थी। पुलिस लाइन चौराहा पर दातागंज जाने वाले तीन पहिया टेंपो में बैठते समय नकाबपोश अज्ञात महिला ने उसके पर्स से सोने की बेसर, टीका और कुंडल तथा चांदी का कमर बिछुआ और हाथों के खड़ुआ निकाल लिए। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी, जो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.