Badaun News: पुलिस मॉडर्न स्कूल में मनाई जन्माष्टमी
बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: पुलिस मॉडर्न स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। स्कूल परिसर में बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों के जरिए जन्माष्टमी की झांकी तैयार की। इसके लिए बच्चों ने झूले, पोस्टर, मटकी और बांसुरी को आकर्षक ढंग से सजाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की। आरआई इंद्रजीत सिंह, पुलिस स्टाफ, प्रधानाचार्य शैलेन्द्र बत्तरा, शिक्षक-शिक्षिकाएं और वामा सारथी की सदस्य नीलम मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाल कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मनमोहा यह भी पढ़ें- भजन और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.