Badaun News: पुलिस चौकी निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव खैरी में निर्माणाधीन पुलिस चौकी का शुक्रवार को डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति को जाना एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीएम और एसएसपी ने चौकी के निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाये, जिससे पुलिस चौकी का भवन मजबूत और टिकाऊ हो। डीएम ने निर्माण कार्य को समय से पूरा कराने पर भी जोर दिया। सीओ आलोक सिद्धू, कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह, एसएसआई घनश्याम सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: एसपी ने निर्माणाधीन पुलिस भवन का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.