बदायूं, अगस्त 29 -- Badaun News: फैजगंज बेहटा। राजा की सीकारी में हुए बवाल के बाद पुलिस ने शुक्रवार को महिलाओं पर भी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के चौथे दिन चार नामजद महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस का दावा है कि पथराव के दौरान इनकी भूमिका सामने आई थी। मुख्य आरोपी मान सिंह समेत अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के राजा की सीकारी में मंगलवार को हुए बवाल की जांच आगे बढ़ने के साथ महिलाओं पर भी शिकंजा कस गया है। पुलिस ने नामजद दुर्वेश, लक्ष्मी, दयावती और मनीता को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं की गतिविधियों को वीडियो फुटेज के जरिए खंगाला गया था। इसी आधार पर नामजद महिलाओं की भूमिका तय करते हुए गिरफ्तारी की कार्रवाई...