बदायूं, नवम्बर 24 -- Badaun News: बदायूं। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हलचल मच गई। शव ओम नगरिया पुलिया के पास पड़ा मिला। सुबह करीब सात बजे इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए। कादरचौक थाना क्षेत्र के ओम नगरिया गांव की पुलिया के पास मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव मिलने की जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों...