बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र की रूदायन पुलिस चौकी के अंतर्गत वार्ड नंबर एक में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने शिवम वाल्मीकि पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। रूदायन के वार्ड नंबर एक निवासी एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच काफी समय से रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि बीती रात दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोग शराब के नशे में पहुंचे और शिवम पुत्र पुत्र शिशुपाल पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही उसके पेट में चाकू से कई वार किए। इससे व...