बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव भी हुआ। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया। मामला दातागंज कोतवाली के गंडाह गांव का है। गांव के रहने वाले एक पक्ष के बुधपाल, ओमपाल, रंजीत, नरजीत, संजीव, अंघूरा देवी और ओमवीर की दूसरे पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। मारपीट में एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल...