बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: बदायूं। चौक पर बैठे एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में घेरकर पांच लोगों ने लात-घूंसों और बेल्ट से पीटा। जान बचाकर घर पहुंचे व्यक्ति के पीछे हमलावर वहां भी घुस गए और दोबारा मारपीट की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामला बिसौली कोतवाली के संग्रामपुर गांव का है। गांव के रहने वाले मौ. इरम पुत्र मुर्तजा अहमद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मोहल्ला हाजी चौक में बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गुलफाम नवी, सुल्तान नवी पुत्रगण सरदार नवी, सारिक नवी पुत्र एहसान नवी, इमरान पुत्र कल्लू और दो अज्ञात लोग वहां पहुंच गए। पीड़ित ने बताया कि पहले उसे गालियां दी गईं। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर लात-घूंसों और बेल्ट से हमला कर द...