बदायूं, नवम्बर 30 -- Badaun News: मूसाझाग। धान के पुआल में आग लगाने का आरोप लगाकर एक परिवार के लोगों पर हमला किया गया। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पीड़ित ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बाद में महिलाओं ने घर पहुंचकर और एक युवक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। मूसाझाग थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी जैकपाल पुत्र राजेश्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 नवंबर की सुबह ख्योराज पुत्र बलवंत सिंह, नीलेश, अनिकेत, सनी पुत्रगण ख्योराज, अमरवती पत्नी ख्योराज और रामू पुत्र अमरपाल समेत 12 लोग लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने धान के पुआल में आग लगाने का आरोप लगाते हुए परिवार के लोगों को पीटना शुरू कर दिया। हमले में जैकपाल के अंगूठे, उनके चचेरे भाई रामबहादुर के सिर, रामबहादुर की पत्नी गीता ...