बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। इंजीनियर्स-डे पर डिप्लोमा डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ ने एकता सदन एवं पीडब्ल्यूडी परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिसमें 121 लोगों ने चैरिटेबिल ब्लड बैंक बदायूं एवं मेडिकल एसोसिएटेड ब्लड बैंक बरेली को ब्लड डोनेट किया। रक्तदान शिविर की शुरुआत एसपी सिटी अभिषेक कुमार ने करायी।एसपी सिटी ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा दान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिये। कार्यक्रम में सभी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स के साथ-साथ पुलिस कर्मियों एवं जनपद न्यायालय से कर्मियों ने रक्तदान किया। जीटीआई से स्टॉफ संग छात्र-छात्राओं ने ब्लड डोनेट किया। संचालन डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ जनपद अध्यक्ष अजय गंगवार एवं संरक्षक राज्य कर्मचारी परिषद रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। यह भी पढ़ें-...