बदायूं, अक्टूबर 15 -- Badaun News: वजीरगंज क्षेत्र के फतेहनगला गांव में पीआरडी के पूर्व जवान खेमकरण की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अवनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वारदात के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दो आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें में जुटी हुई है। फतेहनगला गांव निवासी खेमकरण गांव के बाहर अपनी जमीन की साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उन पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया था। सिर और मुंह पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी अवनीश पुत्र रामपाल को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। आरोपी को पेड़ से बांधने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हत्या की सूचना पर वजीरगंज, बिसौली और बिल्सी थानों की प...