Badaun News: पिकअप लूटने के मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 14 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। बिना नंबर प्लेट की बोलेरो से आए सात-आठ अज्ञात लोगों ने पिकअप चालक और उसके हेल्पर को खींचकर बाहर निकाला। विरोध पर चालक के साथ मारपीट की और चाबी छीनकर पिकअप लेकर फरार हो गए। पुलिस से कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली।हजरतपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर अजब गांव निवासी सुदीप पुत्र देवेंद्र कुमार ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 जुलाई 2025 को शाम करीब पांच बजे वह अपनी पिकअप में भाड़ा भरकर हेल्पर श्यामवीर के साथ दातागंज से सोरों जा रहा था। उझानी गोल चक्कर से बदायूं रोड पर मुड़ते ही बिना नंबर प्लेट की बोलेरो सामने आकर रुकी। उसमें से सात-आठ लोग उतरे और दोनों को बाहर खींच लिया।सुदीप ने आरोप लगाया कि चाबी देने से मना करने पर आरोपियों ने छीना-झपटी और मारपीट की, फिर पिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.