Badaun News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: अलापुर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव बमनी के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवाकर अलापुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहरा निवासी 30 वर्षीय खुशीराम पुत्र कृष्णपाल किसी जरूरी काम से बाइक से जा रहे थे। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बमनी के पास सामने से आए पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.