बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बिसौली। मदनजुड़ी के सामने पिकअप की टक्कर से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला और ई-रिक्शा चालक घायल हो गए, जबकि महिला की सास और नवजात शिशु सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार महिला घायलदुर्घटनास्थल हादसा बिसौली क्षेत्र में मदनजुड़ी के सामने हुआ। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगथरा निवासी कश्मीरा 24 वर्ष पत्नी सुभाष अपनी सास प्रेमवती 60 वर्ष पत्नी रामकुमार और नवजात बेटे के साथ ई-रिक्शा से बिसौली आ रही थीं। रास्ते में सामने से आ रही पिकअप के मोड़ते समय ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में कश्मीरा के हाथ में चोट आ...