बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव पिंडौल में जनता आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार 27 अक्टूबर को श्रीराम बारात निकाली जाएगी। मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी राम बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे रामलीला मैदान से शोभायात्रा शुरू होगी। यह गांव के होली चौक, जाटव मोहल्ला, मौर्य मोहल्ला और ब्राह्मण मोहल्ले से होकर गुजरेगी। इसके बाद रात आठ बजे रामलीला मैदान में शोभायात्रा का समापन होगा। रात नौ बजे से कलाकारों की ओर से भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह प्रसंग का मंचन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...