बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर के मोहल्ला नई सराय और पटियाली सराय के लोगों ने नगर पालिका द्वारा पार्क पर किये जा रहे कब्जे का विरोध किया। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा अवैध तरीके से पार्क पर कब्जा किया जा रहा है।मोहल्ला नई सराय और पटियाली सराय के लोगों ने मंगलवार के लिये डीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। जिसमें मांग की कि प्राचीन पार्क से नगर पालिका का अवैध कब्जा हटाया जाये और इसका पुनः पार्क के रूप में सौंदर्यीकरण कराया जाये। जिससे मोहल्ले के लोग इस पार्क का उपयोग कर सकें। सिटी मजिस्ट्रेट ने शिकायत कर्ताओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: निविदा रद्द कराने के आवेदन पर रोष सुरेंद्र गुप्ता,अरुण अग्निहोत्री, प्रदीप गुप्ता, बेनी प्रसाद साहू, अभिषेक शर्मा, राकेश मिश्रा, राजेश शर्मा, ...