बदायूं, सितम्बर 2 -- Badaun News: ककराला, संवाददाता। नगर पालिका ककराला की कार्यशैली के खिलाफ सभासदों के साथ ही नगरवासियों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर सभासदों के साथ पहुंचे नागरिकों ने चेयरमैन और ईओ के खिलाफ पालिका कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। सभासदों और नगरवासियों ने चेयरमैन व ईओ के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का कारण ककराला के वार्ड संख्या 19, 22, 24 और 25 में सुचारु रूप से सफाई न होने के साथ ही पेयजल आपूर्ति न मिलने और प्रकाश व्यवस्था खराब होने पर इन सभी वार्डों के सभासद नगरवासियों को लेकर पालिका कार्यालय पहुंचे। यहां चेयरमैन और ईओ को वह ज्ञापन देना चाहते थे कि इसी बीच किसी ने बताया कि वह दोनों उपस्थित नहीं हैं। इसके बाद सभी ने चेयरमैन और ईओ के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

सभासदों की समस...