Badaun News: पारिवारिक विवाद में दंपति के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: बदायूं । सिविल लाइंस कोतवाली के दास डिग्री कॉलेज के पास गुरुवार शाम अचानक हाई वोल्टेज ड्रामा देख अफरा तफरी मच गई। एक प्रतिष्ठित दवा कंपनी में काम करने वाले एमआर ने पत्नी पर कुछ लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। युवक ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहा था इस दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंची और उसके साथ मारपीट की। दोनों में जमकर कहासुनी भी हुई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने महिला पर लैपटॉप बैग, उसमें रखे 50 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.