Badaun News: पारिवारिक कहासुनी मे युवक ने पिया कीटनाशक, मौत
बदायूं, जुलाई 18 -- Badaun News: बदायूं। मां और पत्नी से हुई कहासुनी के बाद युवक ने धान की फसल में लगाये जाने वाले कीटनाशक का सेवन करके अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची उसहैत पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।खुदकशी की घटना उसहैत थाना इलाके के खेड़ा जलालपुर गांव स्थित एक घर में हुई। यहां रहने वले सुबोध कुमार 24 वर्ष पुत्र नंदकिशोर जाटव और उसकी मां के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी से भी परिवारिक बात पर कहासनी हो गई। इसके बाद तैश में आये सुबोध ने घर में घान की फसल में लगाये जाने वाला कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन कुछ समझ पाते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.