Badaun News: पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास
बदायूं, जुलाई 6 -- Badaun News: बिनावर, संवाददाता।पारिवारिक कलह से परेशान 22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।गांव मई रजऊ के मजरा मुराव गौंटिया निवासी प्रदीप 22 वर्ष पुत्र प्रेमपाल ने रविवार को पारिवारिक कलह के चलते अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर सैफई रेफर कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, तब तक परिजन युवक को सैफई लेकर जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.