बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। कस्बे के वार्ड नंबर पांच की गली में जलभराव से लोग परेशान हैं। वार्ड में सड़क निर्माण और जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस वजह से लोग जलभराव से जूझ रहे हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि वह गंदगी और कीचड़ के बीच रहने को मजबूर हैं। कस्बे के वार्ड नंबर पांच में सड़क खराब होने से पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इसकी वजह से गली में हमेशा पानी भरा रहता है। कीचड़ और गंदगी के बीच होकर लोगों को आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। स्कूल जाने वाले कई बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और उन्हें चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की है कि वार्ड नंबर पांच की गली का जल्द ही निर्माण कराया जाए। शिकायत करने वालों में द...